जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बरहनी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए महेन्द्र सिंह की राह का रोड़ा बन सकते हैं मनोज सिंह डब्लू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले बरहनी ब्लॉक की कुर्सी के लिए राजनीति गरमाने लगी है क्योंकि बरहनी ब्लॉक की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा के महेंद्र सिंह पत्नी सुनीता सिंह का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय कहा जा रहा था क्योंकि इन को टक्कर देने वाली माया सिंह से पहले ही अपने बीडीसी की सीट हार कर
 
बरहनी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए महेन्द्र सिंह की राह का रोड़ा बन सकते हैं मनोज सिंह डब्लू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले बरहनी ब्लॉक की कुर्सी के लिए राजनीति गरमाने लगी है क्योंकि बरहनी ब्लॉक की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा के महेंद्र सिंह पत्नी सुनीता सिंह का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय कहा जा रहा था क्योंकि इन को टक्कर देने वाली माया सिंह से पहले ही अपने बीडीसी की सीट हार कर धराशाई हो चुकी थीं। खुद भाजपा नेता महेंद्र सिंह द्वारा अपनी पत्नी के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने का दावा किया जा रहा था।

वहीं ऐसी संभावना को देखते हुए अब सपा नेता अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि सैयदराजा से सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह w द्वारा इस ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए कंडीडेट को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए वह कई दावेदारों का मन टटोल चुके हैं।

मनोज सिंह की इस कुर्सी पर नजर को देखते हुए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित करके उनको अपनी पार्टी के बैनर चले इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि समाजवादी पार्टी के रूप में एक प्रत्याशी का नाम चयनित कर उसे ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी दिलायी जा सके।

इस चर्चा के संबंध में जब मनोज सिंह से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि विधानसभा का विकास तभी हो सकता है जब ब्लॉक के सभी गांवों का विकास हो। इसलिए सैयदराजा विधानसभा के विकास के लिए समाजवादी पार्टी का ब्लाक प्रमुख होना अति आवश्यक है। वह चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा के लोग एक साथ आकर इसमें सहयोग करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*