जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ के पपौरा की चमेली देवी की बिसुपुर गांव में सर्पदंश से मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव निवासिनी 45 वर्षीया चमेली देवी का शनिवार की रात मायके बिसुपुर में सर्पदंश से मौत हो गई। सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का दाह संस्कार किया। घटना के बाद से पूरा गांव
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव निवासिनी 45 वर्षीया चमेली देवी का शनिवार की रात मायके बिसुपुर में सर्पदंश से मौत हो गई। सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का दाह संस्कार किया। घटना के बाद से पूरा गांव मर्माहत है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

पपौरा निवासिनी चमेली देवी दो दिन पूर्व अपने मायके बिसुपुर गई थी। शनिवार की शाम बसवार से कईन लेने गई थी। बांस की कईन काटते समय सांप ने हाथ में डंस लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तत्काल सकलडीहा निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुबह उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका का पति राजनाथ का जहां रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं उसका 12 वर्षीय बेटा इंदल, 15 वर्षीय अमन व 18 वर्षीया बेटी पिंकी, 20 वर्षीया रिंकी व 22 वर्षीया सोनी दहाड़े मारती रहीं। जानकारी होने पर उमाशंकर मास्टर, राजेश राम, जयकिशन शर्मा, आरती यादव, रामकुमार मास्टर, रामरूप, सरोज आदि घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*