जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने में चंदौली प्रदेश में 14वें स्थान पर, ये जिले हैं पीछे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामला धीरे धीरे कम होता जा रहा है। कभी पहले दूसरे नंबर रहने वाला जिला सूबे में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि जिले में दो लाख 16 हजार 493 लोगों ने अपने स्मार्ट फोन आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड
 
आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने में चंदौली प्रदेश में 14वें स्थान पर, ये जिले हैं पीछे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामला धीरे धीरे कम होता जा रहा है। कभी पहले दूसरे नंबर रहने वाला जिला सूबे में 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि जिले में दो लाख 16 हजार 493 लोगों ने अपने स्मार्ट फोन आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है। आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा आठ फीसदी से अधिक है। वहीं ग्रामीण स्तर पर लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए निगरानी समितियों को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि लोग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहे।

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को अलर्ट करने के लिए आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप्लिकेशन विकसित किया था। लोगों को एंड्रायड मोबाइल में इसे डाउनलोड करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। शुरूआती दिनों में एप्लिकेशन डाउनलोड करने की रफ्तार काफी धीमी रही। लेकिन जिला प्रशासन का अभियान रंग लाया। जनपदवासियों ने आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करने में काफी दिलचस्पी दिखाई। इसका नतीजा रहा कि अतिपिछड़ा जिला पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बाद मंडल में हमेशा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश के अग्रणी 15 जिलों में शुमार रहा। आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करने वालों की तादात दिनोंदिन बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में जिले का 14वां स्थान है।

दो लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड किया है। जिले की 19.52 लाख आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा 8.88 प्रतिशत है। मंडल में अव्वल व प्रदेश में चाथे पायदान पर स्थित वाराणसी में 7.65 लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाउनलोड किया है। 36.67 लाख की आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा 16.67 प्रतिशत है। जबकि जौनपुर 20वें स्थान पर है। यहां 4.39 लाख लोगों ने एप्लिकेशन अपलोड किया है। 44.94 लाख की आबादी के लिहाज से आंकड़ा महज 7.82 प्रतिशत है। गाजीपुर का प्रदेश में 40वां स्थान है। 36.20 लाख की आबादी वाले जिले में तीन लाख तीन हजार 598 यानी 6.71 प्रतिशत लोगों ने एप डाउनलोड किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*