जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज दिया जाएगा अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य, कल सबेरे उदीयमान सूर्य की पूजा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में महापर्व छठ पर गुरुवार को नदी, तालाब, पोखरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने वेदी पूजा करने के बाद शाम को सूर्यास्त के समय भगवान भास्कर की खरना पूजा और नए चावल व गुड़ से बनी बखीर चढ़ाई गई। व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अन्य लोगों में वितरण किया। आज शाम
 
आज दिया जाएगा अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य, कल सबेरे उदीयमान सूर्य की पूजा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले में  महापर्व छठ पर गुरुवार को नदी, तालाब, पोखरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने वेदी पूजा करने के बाद शाम को सूर्यास्त के समय भगवान भास्कर की खरना पूजा और नए चावल व गुड़ से बनी बखीर चढ़ाई गई। व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अन्य लोगों में वितरण किया। आज शाम को अस्ताचल सूर्य की पूजा होगी और अर्घ्य दिया जाएगा।

चंदौली नगर में सावजी पोखरा, कालीजी पोखरा पर आस्थावानों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद पर्व की समाप्ति होगी।

आज दिया जाएगा अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य, कल सबेरे उदीयमान सूर्य की पूजा

पीडीडीयू नगर में भी छठ पूजा पर्व पर गुरुवार को महिलाओं ने घाटों पर वेदी पूजा की। मानसरोवर तालाब का जहां सुंदरीकरण किया गया वहीं सूर्य देव के प्रतीक के रूप में घोड़े छोड़े गए। खरना पूजा के लिए सुबह से ही लोग घरों की सफाई में जुट गए। घर व तालाब तक जाने वाले मार्गों की सफाई की गई। शाम को समूह में महिलाएं घाट पर पहुंचीं। नगर के मानसरोवर तालाब, दामादोरदास पोखरा, अलीनगर रामजानकी पोखरा, अलीनगर आदि तालाबों पर वेदी पूजन किया गया। घर पर नए ईंट का चूल्हा बनाकर नए चावल व गुड़ से बखीर बनाई गई भगवान भास्कर को चढ़ाया।

चकिया में लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को व्रती महिलाओं ने खरना पूजा की। खरना के लिए व्रतियों ने सुबह से निर्जला व्रत रखा। शाम को सरोवर तट पर पहुंची। गेहूं के आटे की रोटी, गुड़़-चावल और दूध से बनी खीर के साथ फल-फूल, मिठाई से घाट की पूजा की। नगर स्थित मां काली मंदिर के सरोवर तट को छठ पूजा समिति के युवाओं ने साफ किया। घाट से लेकर सड़क तक रोशनी की गई। 

सकलडीहा, सैयदराजा व नौगढ़ में भी  विभिन्न घाटों पर व्रती माताओं ने वेदी पूजन किया। पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*