जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार युवती के साथ छेड़खानी की सूचना पर हड़कंप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show रांची से आनंद बिहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार युवती के साथ छेड़खानी की सूचना पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन के पीडीडीयू स्टेशन पर शनिवार की भोर चार बजे पहुंचने पर जीआरपी ने पहुंचकर पड़ताल की। जांच में मामला सीट पर बैठने को लेकर विवाद का निकला। युवती ने
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

रांची से आनंद बिहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार युवती के साथ छेड़खानी की सूचना पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन के पीडीडीयू स्टेशन पर शनिवार की भोर चार बजे पहुंचने पर जीआरपी ने पहुंचकर पड़ताल की। जांच में मामला सीट पर बैठने को लेकर विवाद का निकला। युवती ने छेड़खानी नहीं होने की लिखित सूचना दी।

रांची से आनंद बिहार जा रही रांची स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सगी दो बहन व भाई जा रहे थे। इस दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग भी सीट पर बैठ गया। ट्रेन के गया से रवाना होते ही सीट पर बैठने को लेकर बुजुर्ग यात्री से विवाद हो गया। किसी सहयात्री ने युवती से छेड़खानी की मुगलसराय कंट्रोल को सूचना दे दी।

इसकी जानकारी होने पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन के शनिवार की भोर चार बजे पीडीडीयू स्टेशन पर पहुंचते ही मौके पर जीआरपी एसआई जितेंद्र यादव पहुंच गए। हालांकि युवतियों ने छेड़खानी की घटना से इनकार कर दिया। लिखित रूप से मामले की जानकरी दी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*