जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ABVP ने जिलाधिकारी से की डिग्री कालेज मामले की शिकायत, जानिए पूरा मामला

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज का मामला दिनों-दिन आक्रामक होता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन मंत्री विद्यासागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने के लिए गया था। लेकिन जिलाधिकारी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बात को अनसुना कर दिया। जिलाधिकारी के वर्ताव से कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो
 
ABVP ने जिलाधिकारी से की डिग्री कालेज मामले की शिकायत, जानिए पूरा मामला

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज का मामला दिनों-दिन आक्रामक होता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन मंत्री विद्यासागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने के लिए गया था। लेकिन जिलाधिकारी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बात को अनसुना कर दिया। जिलाधिकारी के वर्ताव से कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो गए ।


इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विद्यासागर ने बताया कि जिलाधिकारी भी तानाशाही पर उतर गये है। हम लोगों का पक्ष सुनने के लिए भी तैयार नही हुए। सबसे बड़ी बात है कि निर्णय लेना उनका काम है लेकिन सबका सुनना चाहिए। अगर जिलाधिकारी तानाशाही पर उतर आए तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जब तक प्रधानाचार्य,चीफ प्रॉक्टर और सीओ सकलडीहा के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक सकलडीहा पीजी कालेज में चलने वाला आंदोलन समाप्त नहीं होगा ।राष्ट्रवादी सोच के सहयोगी संगठनों का सहयोग मिलने लगा है। यह आंदोलन आने वाले समय में बेहद उग्र होगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ABVP ने जिलाधिकारी से की डिग्री कालेज मामले की शिकायत, जानिए पूरा मामला

मामले के सुलह समझौते के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता सुर्यमुनि तिवारी, उदय प्रताप सिंह पप्पू,सत्य प्रकाश गुप्ता सकलडीहा एसडीएम संजीव कुमार के साथ पीजी कॉलेज पहुंचकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से बात किया।लेकिन कार्यकर्ता जिलाधिकारी के बर्ताव से बेहद नाखुश दिखे और आंदोलन को समाप्त करने से मना कर दिया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन में इतनी शक्ति है कि किसी की कुर्सी बदल सकता है।जिला अधिकारी भी जनता की सेवा के लिए ही नियुक्त किए गए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*