जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संगठन सृजन अभियान में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाड़े, की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नियामताबाद संगठन सृजन अभियान पार्ट-2 के तहत न्याय पंचायत कठौड़ी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाड़े शामिल हुए । बताते चले कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान पार्ट-2 के तहत न्याय पंचायत कठौड़ी की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 
संगठन सृजन अभियान में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाड़े, की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नियामताबाद संगठन सृजन अभियान पार्ट-2 के तहत न्याय पंचायत कठौड़ी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाड़े शामिल हुए ।

बताते चले कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान पार्ट-2 के तहत न्याय पंचायत कठौड़ी की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी माननीय वाजीराव खाड़े जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संगठन सृजन अभियान में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाड़े, की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील

बैठक को संबोधित करते हुए वाजीराव खाड़े ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसका कार्यकर्ता होता है, कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी मजबूत होती है। पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करता है, पार्टी के विचारों को गांव-2 पहुंचाता है। इसीलिए पार्टी द्वारा न्याय पंचायत वार संगठन को खड़ा कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

जनपद चन्दौली को धान का कटोरा कहा जाता है और इसे धान का कटोरा बनाने में सबसे अहम योगदान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 पं0 कमलापति त्रिपाठी जी का रहा है, जिनके द्वारा जनपद में चंहुमुखी विकास किया गया चाहे स्कूल हो, विद्यालय हो, अस्पताल हो, नहर हो, सिंचाई की अन्य सुविधाओं की बात हो, हर क्षेत्र में पंडित जी द्वारा कार्य किया।

इस बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत का गठन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत गठन में अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष अफरोज अहमद, महासचिव मुहम्मद कलाम व सचिव महेश कुमार को माला पहनाकर मनोनीत किया गया। सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत में वरिष्ठ कांग्रेसियों को अंगवस्त्रम देकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से नारायण मूर्ति ओझा, श्री मती मधु राय, सतीश बिंद, रामजी गुप्ता, राहुल राय, बृजेश गुप्ता, शशि नाथ उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, गंगा राम, दयाराम पटेल, मुजाहिद अख्तर, जय प्रकाश पटेल, राकेश तिवारी, रामसुमेर राम, राम मूरत गुप्ता, प्रेम चंद्र गुप्ता, बाबू लाल राजभर, कमलेश संत, गुलाब राम, टी आर दिनकर, सहदेव प्रजापति, ओम बिंद, लालचंद बिंद, नेहाल अख्तर, छांगुर बिंद, डॉ0 मु0 रफीक, गनेश यादव, संजय भारती, जमुना विश्वकर्मा, प्रहलाद तिवारी, नुरुल हक़ , नंदू गोंड, शिवदास, रामधार बिंद, रामलाल, बलदेव, बेचू बिंद, श्यामलाल, जनाब अली, उषा यादव, बाबा गोंड, किरन देवी, बनवारी, नरेन्द्र कुमार, अब्दुल गनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष परमानंद पटेल व संचालन अरुण कुमार द्विवेदी जी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*