जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेसी नेताओं ने मनायी अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का कांग्रेसजनो ने संकल्प लिया। साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। आयोजित
 
कांग्रेसी नेताओं ने मनायी अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई।

इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का कांग्रेसजनो ने संकल्प लिया। साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की आजादी मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है, किसी वर्ग विशेष के हित की बजाये वे हमेशा देश हित के बारे मे सोचा करते थे। आज उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है।

इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बृजेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, दशरथ चौहान, संजय मिश्रा, तारिक अब्बास, नंदलाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*