जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के कांग्रेसी नेताओं ने कराया मुंडन, जताया विरोध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और सरकार की कानून व्यवस्था पर चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार का विरोध जताया और जिला मुख्यालय पर पंडित कमलापति पार्क में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मुंडन कराया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त
 
चंदौली के कांग्रेसी नेताओं ने कराया मुंडन, जताया विरोध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और सरकार की कानून व्यवस्था पर चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार का विरोध जताया और जिला मुख्यालय पर पंडित कमलापति पार्क में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मुंडन कराया।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं है। उन्हें पुलिस-प्रशासन व यूपी की सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है।

उत्तर प्रदेश में आए दिन कभी कानपुर, कभी बलिया, कभी देवरिया समेत समूचे प्रदेश में प्रतिदिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है। सरकार की शिथिलता से पुलिस महकमा बेलगाम हो गया है। सरकार की शह पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जो आमजन के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*