जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा तहसील पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तेल के बढे दाम का विरोध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते मूल्य को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। जनपद के सकलडीहा तहसील पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्लोगन लिखे दफ़्तियों को लेकर प्रदर्शन किया। इस
 
सकलडीहा तहसील पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तेल के बढे दाम का विरोध

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते मूल्य को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

जनपद के सकलडीहा तहसील पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्लोगन लिखे दफ़्तियों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इतिहास में पहली बार भाजपा के सरकार में डीजल का मूल्य पेट्रोल से अधिक हुआ है यह आम गरीबों के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। डीजल पेट्रोल के बढ़ते मूल्य के कारण महंगाई बेतहाशा बढ़ी है और इसकी मार गरीबों को झेलनी पड़ रही है।

डीजल के मूल्य बढ़ने से किसानों को बेहद समस्या है।खेती करने हुतु ट्रैक्टर एवं पंपिंग सेट के लिए डीजल पूर्व की अपेक्षा लगभग डेढ़गुने दाम में लेना पड़ रहा है,जिससे उनकी खेती की लागत और भी अधिक हो रही है,इस कारण वह बेहद ही परेशान है ।सबसे बड़ी बात है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे मूल्य का दाम 20 रुपये लीटर के आसपास है और उसे रिफाइन करके कई गुना अधिक मुनाफे के साथ 80 रुपये तक की बिक्री की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए उसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम मूल्य वृद्धि वापस लेने के संदेश को सकलडीहा तहसीलदार बंदना मिश्रा को सौंप दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*