जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कुएं में गिरी गाय की फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बचाई जान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चकिया तहसील इलाके के सैदूपुर कस्बे के उसरी मोड़ के निकट कुएं में गुरुवार की सुबह एक गाय गिर गई। मार्निंग वाक को निकले लोगों ने कुएं से आवाज सुन परेशान हो गए। नजदीक से देखा तो गाय तड़प रही थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चकिया तहसील इलाके के सैदूपुर कस्बे के उसरी मोड़ के निकट कुएं में गुरुवार की सुबह एक गाय गिर गई। मार्निंग वाक को निकले लोगों ने कुएं से आवाज सुन परेशान हो गए। नजदीक से देखा तो गाय तड़प रही थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज करवाया।

गुरुवार को तड़के पशुओं को झुंड बिहार प्रांत की ओर जा रहा था। तभी एक गाय झुंड से बाहर निकल भागने लगी और 25 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को इत्तला की। जवानों ने चारपाई के सहारे गाय को किसी तरह बाहर निकाला।

लोगों ने बताया तस्कर पशुओं को पैदल बिहार प्रांत ले जाते हैं। गाय पशु तस्करों की ही है। पशु चिकित्सा कर्मी सभाजीत पाल ने गाय की टूटी सींग का इलाज किया। ग्रामीणों की निगरानी में रखवाया गया है। स्वास्थ्य होने पर गोशाला भेज दिया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*