जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

साइकिल जनसंदेश यात्रा के तहत लोगों को किया जागरूक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 16 अलीनगर से जनसंदेश यात्रा के तहत साइकिल रैली निकालकर लोगो को भाजपा के जन विरोधी नीतियों को उजागर करने वहीं सपा के नीतियों को बताने का काम किया। साइकिल रैली को हरी झंडी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने दिखाकर रवाना
 
साइकिल जनसंदेश यात्रा के तहत लोगों को किया जागरूक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 16 अलीनगर से जनसंदेश यात्रा के तहत साइकिल रैली निकालकर लोगो को भाजपा के जन विरोधी नीतियों को उजागर करने वहीं सपा के नीतियों को बताने का काम किया। साइकिल रैली को हरी झंडी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने दिखाकर रवाना किया।

जनसंदेश यात्रा के दौरान इन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने 6 साल पूरे कर लिए, भाजपा ने गरीबों ,किसानों व मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की उन पर अभी तक अमल नहीं किया गया। जनता अभी भी नोटबंदी और जीएसटी की यंत्रणाये झेल रही है। प्रदेश में भाजपा के सरकार का चौथा वर्ष चल रहा है ।इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित योजना नहीं शुरू की। भाजपा राज में किसान, कामगार, श्रमिक और नौजवान, छात्र सबसे ज्यादा बदहाल है। जबकि पिछली सपा की सरकार में हर वर्ग के लोग खुशहाली के जीवन जी रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को किसी न किसी माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था।

साइकिल जनसंदेश यात्रा के तहत लोगों को किया जागरूक

इस दौरान लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव ,पूर्व प्रदेश सचिव धीरज यादव ,बीरेंद्र यादव,सर्जुन यादव,अनीश मिश्रा, महेश सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*