जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत निकाली गयी साइकिल रैली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पंफलेट का वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को बताया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल
 
रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत निकाली गयी साइकिल रैली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे की लोको कालोनी से जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पंफलेट का वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को बताया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरे कर किए।भाजपा ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की उन पर अभी तक अमल नहीं किया गया। जनता अभी भी नोटबंदी और जीएसटी कीयातनाएं झेल रही हैं। प्रदेश में भाजपा के सरकार का चौथा वर्ष चल रहा है।इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित योजना नहीं शुरू की।

कहा गया कि भाजपा राज में किसान,कामगार, श्रमिक और नौजवान, छात्र सबसे ज्यादा बेहाल हैं। जबकि पिछली सपा की सरकार में हर वर्ग के लोग खुशहाली के जीवन जी रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी वर्गों को किसी न किसी माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था। संतोष यादव, प्रदीप यादव, धीरज यादव, अनीश मिश्रा, महेश सोनकर, रजत वर्मा आदि उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*