जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्वाचल में सब्जी का भंडारण केन्द्र बनाने की सोच रही योगी सरकार, ऐसे किसानों की बन रही सूची

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चहनियां इलाके के भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ व ड्योढ़ा गांव में आधुनिक खेती का हाल जाना। उन्होंने गोष्ठी में किसानों की समस्याएं भी सुनीं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनपद
 
पूर्वाचल में सब्जी का भंडारण केन्द्र बनाने की सोच रही योगी सरकार, ऐसे किसानों की बन रही सूची

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चहनियां इलाके के भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ व ड्योढ़ा गांव में आधुनिक खेती का हाल जाना। उन्होंने गोष्ठी में किसानों की समस्याएं भी सुनीं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनपद सहित पूर्वाचल में सब्जी का भंडारण बनाया जाय, ताकि उन्हें बाहर भेजकर किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। जो किसान अच्छी पैदावार कर रहे हैं उनकी सूची बनाकर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी, ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके।

कोरोना काल मे किसान जयंत सिंह ने बाहर से आए बेरोजगार युवाओं को मशरूम, विन्स, स्ट्राबेरी, शिमला मिर्च, करेला, भिडी, टिकाऊ टमाटर आदि आधुनिक खेती का गुण सिखाकर रोजगार दिया है। हालांकि कृषि कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला रही हैं।

इस मौके पर सोनू सिंह, राहुल मिश्रा, जुगनू मिश्रा, आलोक पांडेय, हवलदार सिंह, धर्मेद्र सिंह, रवि सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*