जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सगी बहू ने सास पर लगाया यह बड़ा आरोप, DM बोले जांच करो

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को पुष्टाहार वितरण में लापरवाही के मामले अक्सर संज्ञान में आते हैं। शनिवार को इससे इतर मामला आला अधिकारियों के सामने आया था। सकलडीहा ब्लाक के कोड़रिया गांव में आंगनबाड़ी के पद पर कार्यरत सास अपनी प्रसूता बहू को पिछले एक वर्ष
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को पुष्टाहार वितरण में लापरवाही के मामले अक्सर संज्ञान में आते हैं। शनिवार को इससे इतर मामला आला अधिकारियों के सामने आया था। सकलडीहा ब्लाक के कोड़रिया गांव में आंगनबाड़ी के पद पर कार्यरत सास अपनी प्रसूता बहू को पिछले एक वर्ष से पुष्टाहार नहीं दे रही। बहू ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिलकर गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर विभाग ने कार्यकत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

कोड़रिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता पद्मावती नियुक्त हैं। कार्यकर्ता की ओर से गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं व बच्चों में नियमित पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जाता है। किसी अन्य लाभार्थी ने नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की सगी बहू ने सास पर आरोप लगाया है। वह अपने पति के साथ फरियाद लेकर शनिवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंची। आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष में कभी पुष्टाहार नहीं दिया। गर्भावस्था के दौरान पुष्टाहार नहीं मिला। वहीं दो माह पूर्व बच्चा पैदा हुआ, प्रसूताओं को मिलने वाला पुष्टाहार भी इस समय नहीं दिया जा रहा।

कार्यकर्ता से कई बार पुष्टाहार देने की मांग की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। अंत में थक-हारकर डीएम के दरबार में पहुंच अपनी समस्या बताई। डीएम ने तत्काल इस बाबत सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव व डीपीओ नीलम मेहता से फोन पर वार्ता की। डीपीओ ने सकलडीहा सीडीपीओ को मामले से अवगत कराते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

डीपीओ ने कहा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीपीओ को आरोपों की जांच का निर्देश दिया गया है। आरोप सही पाए जाने पर कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई तय है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*