जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

23 पिस्टल और 46 मैगजीन के साथ असलहा तस्कर को GRP ने किया गिरफ्तार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने हथियारों और गोलियों का जखीरा पकड़ा है। 23 पिस्टल और 46 मैगजीन के साथ असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। हथियारों का यह जखीरा धनबाद से रायबरेली जा रहा था। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह के अनुसार सोमवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि किसी
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने हथियारों और गोलियों का जखीरा पकड़ा है। 23 पिस्टल और 46 मैगजीन के साथ असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। हथियारों का यह जखीरा धनबाद से रायबरेली जा रहा था।

जीआरपी कोतवाल आरके सिंह के अनुसार सोमवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि किसी ट्रेन से असलहा की खेप आ रही है। इसकी जानकारी होते ही गुजरने वाली ट्रेनों व प्लेटफार्म पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ पर एक युवक पुलिस को देख भागने लगा।

संदेह होने पर तत्काल युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 23 पिस्टल व 46 मैगजीन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित मुरादाबाद का रहने वाला अभय प्रताप सिंह है। वह धनबाद से असलहा की खेप रायबरेली लेकर जा रहा था। जीआरपी आरोपित के खिलाफ संबंघित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है।

बरामद असलहे बिहार के मुंगेर में बनाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित को असलहा पहुंचाने पर पांच से दस हजार रुपया मिलता है। इसके पूर्व भी वह अलसहा की खेप ले जा चुका है। पूछताछ के दौरान पता चला कि पुलिस के डर से जगह बदल बदलकर असलहा उसे दिया जाता था।

जीआरपी असलहा बरामद करने के बाद असलहा रिसिवर की खोजबीन में जुटी है। इसके लिए आलाधिकारियों के निर्देश पर बकायदा एक टीम गठित कर जल्द ही रायबरेली व धनबाद भेजी जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*