जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के लाल ने किया कमाल, राजनाथ सिंह ने की तारीफ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की चकिया तहसील के रामपुर भभौरा गांव के रहने वाले छात्र अक्षय प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक अमेरिकन कंपनी में ₹40 लाख का पैकेज हासिल किया है। चंदौली के इस लाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रोजेक्ट पर काम किया है। बताया जा रहा है
 
चंदौली के लाल ने किया कमाल, राजनाथ सिंह ने की तारीफ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की चकिया तहसील के रामपुर भभौरा गांव के रहने वाले छात्र अक्षय प्रताप सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक अमेरिकन कंपनी में ₹40 लाख का पैकेज हासिल किया है। चंदौली के इस लाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रोजेक्ट पर काम किया है।

बताया जा रहा है कि रामपुर भभौरा गांव के अक्षय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर बॉर्डर पर आतंकी और अवांछनीय गतिविधियों व असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए एक अनोखा काम किया है। इसकी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सराहना की है।

अक्षय प्रताप सिंह की शिक्षा दीक्षा चकिया इलाके के महर्षि अरविंद शिक्षण संस्थान से हुई है। उसके बाद में उसने सदलपुरा के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद वह बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद अपने इस खास प्रोजेक्ट पर लग गया। अपने दो साथियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने वाले प्रोजेक्ट पर काम करने लगा तो एक ऐसी तकनीक को विकसित हो गयी जिससे बॉर्डर पर आतंकी, अवांछनीय व असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पर लगाया लगाम लगाया जा सकता है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*