जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show देव दीपावली की शाम जिले के गंगा घाट, तालाब व सरोवर हजारो दीयों की रोशनी से जगमग हो उठे। एकबारगी ऐसा लगा मानो आसमान से हजारों सितारे जमीं पर उतर आए। उसकी अलौलिक बिखर रही छटां खुद स्वर्गलोक से भगवान देख रहे हो। घाट किनारे युवाओं ने खूब मस्ती की। कइयों ने मोबाइल से सेल्फी भी
 
देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

देव दीपावली की शाम जिले के गंगा घाट, तालाब व सरोवर हजारो दीयों की रोशनी से जगमग हो उठे। एकबारगी ऐसा लगा मानो आसमान से हजारों सितारे जमीं पर उतर आए। उसकी अलौलिक बिखर रही छटां खुद स्वर्गलोक से भगवान देख रहे हो। घाट किनारे युवाओं ने खूब मस्ती की। कइयों ने मोबाइल से सेल्फी भी ली। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मची रही। सुरक्षा के बाबत पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक

शहर के दामोदरदास पोखरे पर देव दिपावली पर भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में सर्व समाज संस्था की ओर से 7100 दीपदान किया गया। दीपदान के पूर्व ब्राह्मणों ने मंत्रोंचारण के साथ पूजा पाठ की। मानसरोवर तालाब के घाट पर सूर्य मंदिर सेवा न्यास के संस्थापक कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं व महिलाओं ने पूरे घाट को दीयों के रौशनी से रोशन कर दिया। घाट की सीढ़ियां एक अलौलिक छटां बिखेर रही थी। शहरवासियों के साथ ही दूरदराज के लोग जुट रहे।

चंदौली के  प्राचीन काली माता मंदिर परिसर के साथ ही तालाब के तट, सावजी पोखरा घाट और श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर दीपों की रौशनी से जगमग हो उठे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी लोगों ने हजारों की संख्या में दीप जलाए। साथ ही रंग बिरंगे झालर भी जगमग करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सावजी व कालीजी पोखरे पर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत और अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे।

देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक

धानापुर में कस्बे के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नरौली वेद पाठशाला मे अध्ययनरत बटुकों ने मां गंगा की आरती की। गंगा तट पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार बबुरी कस्बे के प्राचीन तालाब के घाट पर कस्बावासियों व सनातन सेवा समिति के सदस्यों ने एक लाख दीपक जलाएं। शिव मंदिर से लगायत पूरे पोखरे को झालरों व लाइट से सजाया गया। छटां देखते ही बन रही। देव दीपावली मनाने को ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने सफाई कर्मचारियों से सुबह ही तालाब की साफ सफाई पूरी करा ली। शाम को दीपक जलने के बाद मनमोहक क्षण को देखने के लिए शाम से ही कस्बावासी जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी एनएन सिंह भी कस्बा समेत पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।

देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक

सैयदराजा के नगर पंचायत कार्यालय के समीप तालाब पर मंगलवार को देव दीपावली का कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न हुआ। काशी विद्यापीठ के चीफ प्राक्टर चतुर्भुजनाथ तिवारी व डॉ. सुधा विश्व विंद ने मंत्रोचारण के बीच विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नपं चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, तहसीलदार फूलचंद यादव, पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ नगर की युवतियों व छात्राओं ने रंगोली बनाया गया। निर्णायक मंडल ने चयनित रंगोली को पुरस्कृत किया।

नियामताबाद के तालाब के घाट पर 11 हजार दीपक जलाएं गए। इस मौके पर ग्रामप्रधान किरण सिंह, गोलू सिंह, बादल सिंह, मंगल खरवार, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे। ताराजीवनपुर में अरूण योग एकेडमी की ओर से चंदौलीखुर्द के शिव मंदिर तालाब पर ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 5100 दीयों से तालाब व मंदिर परिसर को रौशन किया। इस मौके पर योग्य अकेडमी के अध्यक्ष अरूण सिंह, अशोक सिंह टुनटुन, संजय बारी, राजेश सिंह, रामअवध यादव आदि उपस्थित रहे।

देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक
चकिया में ओम सेवा समिति की ओर से मंगलवार की शाम चकिया कालीजी पोखरे पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने घाट को 5551 दीयों से सजाया। पोखरे के किनारे बनी बारादरी पर निर्मित भव्य मंच से बटुकों की गंगा आरती दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। पोखरे पर हजारों दीयों की जगमगाहट के बीच बटुको की गंगा आरती देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। समिति द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम कराया गया। कलाकरों ने देवी गीतों पर झांकी प्रस्तुत की।
देव दीपावली का चंदौली में भी शानदार आयोजन, कई जगहों पर जले हजारों दीपक
सांस्कृतिक कार्यक्रम का सांसद पकौड़ीलाल कोल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, नपं चेयरमैन अशोक बागी, पूर्व चेयरमैन रमेश जायसवाल, अपना दल जिलाध्यक्ष उदित पटेल, सदर मुश्ताक अहमद, प्रदीप गुप्ता, आर्यन त्रिपाठी, विनोद केशरी, आशीष जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, पंकज कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे। सिकंदरपुर में सिद्धेश्वर मंदिर के तालाब घाट पर 2500 दीयों से रौशन किया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*