जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बरहन गांव निवासी टेंट कारोबारी धर्मेंद्र बिन्द की करंट लगने से मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धीना थाना के बरहन गांव निवासी धर्मेंद्र बिन्द (24) की करेंट का झटका लग जाने से मौत हो गयी। धर्मेंद्र रैपुरी गांव में शुक्रवार की रात में एक आयोजन में टेंट लगाया था। आयोजन के बाद वह देर रात को सामान समेट रहा था। इसी दौरान उसके टेंट की लोहे की पाइप
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धीना थाना के बरहन गांव निवासी धर्मेंद्र बिन्द (24) की करेंट का झटका लग जाने से मौत हो गयी। धर्मेंद्र रैपुरी गांव में शुक्रवार की रात में एक आयोजन में टेंट लगाया था। आयोजन के बाद वह देर रात को सामान समेट रहा था। इसी दौरान उसके टेंट की लोहे की पाइप  11 हजार वोल्ट के तार में सट गयी जिससे 11 हजार वोल्ट का करेंट आ गया। इसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का खुद का टेंट का काम था। वह अपने माता पिता का सबसे बड़ा पुत्र था। राम सहारे बिद के तीन पुत्रों में बड़ा था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुई थी। धर्मेंद्र को 2 माह पूर्व ही पुत्री पैदा हुई थी। धर्मेंद्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

उसके शव का अंतिम संस्कार गुरैनी गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार की सुबह किया गया। धर्मेंद्र का टेंट दुर्गा पूजा पर जब पांडेयपुर गांव में लगा था तो वहां भी टेंट का पाइप हटाते समय एक लड़के को बिजली का करेंट लगा था। इसके बाद भी टेंट उखाड़ने के समय धर्मेंद्र द्वारा विद्युत तार पर ध्यान नही दिया गया। जिस कारण यह घटना घटित हो गयी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*