जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धूरीकोट निवासी दिलीप सिंह ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की सुबह फगुईयां गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में आप पास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की सुबह फगुईयां गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में आप पास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के धूरीकोट निवासी दिलीप सिंह (55) पेश से बीमा एजेंट हैं। शनिवार को फगुइयां गांव में किसी उपभोक्ता के यहां गए हुए थे। बाइक से वापस लौटते समय गांव के पास चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों का कहना था कि उन्होंने हेलमेट पहना था, नहीं तो गंभीर चोटें आईं होतीं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की परिजनों को दी जानकारी होते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच उपचार में जुट गए। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*