जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM को बदहाल मिला मंडी समिति का धान खरीद केन्द्र, कार्रवाई के दे दिए आदेश

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार की शाम नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। विपणन शाखा, एफसीआइ, पीसीयू, एनसीसीएफ, नेफेड व यूपी एग्रो के केंद्रों पर धान की कम खरीद पर नाराजगी जताई। उन्होंने विपणन शाखा व यूपी एग्रो केंद्र प्रभारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का
 
DM को बदहाल मिला मंडी समिति का धान खरीद केन्द्र, कार्रवाई के दे दिए आदेश

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार की शाम नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। विपणन शाखा, एफसीआइ, पीसीयू, एनसीसीएफ, नेफेड व यूपी एग्रो के केंद्रों पर धान की कम खरीद पर नाराजगी जताई। उन्होंने विपणन शाखा व यूपी एग्रो केंद्र प्रभारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। खरीद बढ़ाने पर जोर दिया। लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

डीएम करीब शाम पांच बजे मंडी पहुंचे। यहां धान खरीद के लिए खोले गए छह क्रय केंद्रों का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों से खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विपणन शाखा व यूपी एग्रो क्रय केंद्र की स्थिति सबसे खराब रही। किसानों ने भी प्रभारियों के रवैये को लेकर शिकायत की।

इस पर डीएम ने जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव को केंद्र प्रभारियों के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। बोले, धान खरीद शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जाए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*