जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गुरैनी गांव में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जाकर जाना बाढ़ पीड़ितों को जाना हाल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show सैयदराजा विधानसभा के गुरैनी गांव में गुरुवार को शाम जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल, उपजिलाधिकारी सकलडीहा रामसजीवन मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा प्रदीप सिंह चन्देल ने गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को निर्देशित किया कि गंगा नदी के किनारे रहने
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

सैयदराजा विधानसभा के गुरैनी गांव में गुरुवार को शाम जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल, उपजिलाधिकारी सकलडीहा रामसजीवन मौर्य, पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा प्रदीप सिंह चन्देल ने गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे।

 

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को निर्देशित किया कि गंगा नदी के किनारे रहने वाले परिवारों को ऐतियात के लिए सुरक्षा की दृष्टि से गांव के विद्यालय में चले जाय। उन्होंने बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों को चौबीस घंटे उपस्थित रहने की हिदायत दिया, ताकि पीड़ितों को कोई समस्या न हो सकें। पीड़ितों को कोई समस्या हुई तो उनकी शिकायत पर लापरवाहकर्मियों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

 

ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावितों को खाद्यान्न,सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मुहैया कराया जाय।इस दौरान रविशंकर त्रिपाठी ग्राम प्रधान, सुशील कुमार मिश्रा, बैजनाथ, अरविंद कुमार, अंजनी सिंह समाजसेवी, परमेश्वर यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*