जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM साहब की मीटिंग में हो गयी डिप्टी RMO व जिला कृषि अधिकारी पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में ऑनलाइन शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। जिसके चलते फरियादियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रही है। डीएम संजीव सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान ज्यादा मामले डिफाल्टर होने पर कृषि अधिकारी और डिप्टी आरएमओ का वेतन रोक दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके
 
DM साहब की मीटिंग में हो गयी डिप्टी RMO व जिला कृषि अधिकारी पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में ऑनलाइन शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। जिसके चलते फरियादियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रही है। डीएम संजीव सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान ज्यादा मामले डिफाल्टर होने पर कृषि अधिकारी और डिप्टी आरएमओ का वेतन रोक दिया।

इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों को हल करने और शिकायतकर्ताओं से फीड बैक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर समस्याओं को देखें और उनका समाधान करें। फर्जी रिपोर्टिंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

डीएम संजीव सिंह ने कहा कि आनलाइन शिकायतों के समाधान पर शासन की नजर है। ऐसे में जिम्मेदार अफसर लापरवाही किए तो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।आईजीआरएस, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संदर्भ से जुड़ी शिकायतों का हर हाल में समाधान किया जाए। शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण किया जाए। मसलन शिकायतकर्ताओं से बात करने के बाद मौके पर जाएं। शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना जरूरी है।

दिसंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर 150 से अधिक शिकायतें आईं। इसमें अधिकांश शिकायतें धान खरीद और वरासत के मामलों से जुड़ी हुई हैं। वहीं कृषि विभाग से संबंधित भी हैं। अन्य विभागों ने तो समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी लेकिन दो विभागाध्यक्षों की शिकायतें डिफाल्टर रहीं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एडीएम न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी, एसडीएम विजयनारायण सिंह, प्रदीप कुमार, अजय मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*