जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM साहब ने 40 आंगनबाड़ी, एएनएम, सुपरवाइजरों को प्रशस्ति देकर किया सम्मानित

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चदौली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में रविवार को आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही बेहतर काम करने वाली महिला व बाल विकास विभाग की 40 आंगनबाड़ी एएनएम, सुपरवाइजर महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 
DM साहब ने 40 आंगनबाड़ी, एएनएम, सुपरवाइजरों को प्रशस्ति देकर किया सम्मानित

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चदौली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में रविवार को आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही बेहतर काम करने वाली महिला व बाल विकास विभाग की 40 आंगनबाड़ी एएनएम, सुपरवाइजर महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने मिशन शक्ति अभियान को गति देने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि आधी आबादी के संरक्षण के लिए मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाना हमसभी की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आत्मरक्षा के तरीके भी बताए जा रहे हैं।

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मुश्किल में फंसी महिलाएं व बालिकाएं 112 और 1090 पर फोनकर शिकायत कर सकती हैं। अभियान की सफलता तभी है जब लोगों में इसके प्रति जागरूकता हो। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और लोगों को जागरूक करें। कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान यदि ईमानदारी के साथ कोशिश की गई तो इसका असर जरूर होगा। महिलाओं को लेकर लोगों की सोच बदलेगी। महिला व बाल विकास के साथ ही अन्य विभागों की ओर से समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाए। भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक करें।

इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने महिला कल्याण विभाग की नौ और आंगनबाड़ी, एएनएम और सुपरवाइजर महिला कर्मियों को प्रमाण पत्र दिया।

इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, किशन वर्मा, दीक्षा अग्रहरि, लालमनी देवी, अंकित सिंह उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*