जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दिग्विजय सिंह अपने मूर्खतापूर्ण बयानों के लिए पूरे देश में चर्चित : डॉ महेंद्रनाथ पांडेय

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि पूरे देश में जहां-जहां भी अन्य देशों से लोग आए हैं वहां पर एनआरसी की जरूरत है। चंदौली के दीनदयाल नगर में डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि हमारे देश
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि पूरे देश में जहां-जहां भी अन्य देशों से लोग आए हैं वहां पर एनआरसी की जरूरत है। चंदौली के दीनदयाल नगर में डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि हमारे देश का अन्न और हमारे देश की जमीन सिर्फ हमारे देशवासियों के लिए है। ऐसे लोगों के लिए हमारे देश में बिल्कुल ही जगह नहीं है जो लोग अवांछनीय हैं।


डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर भी जमकर हमला बोला।आर एस एस और भाजपा  को आईएसआई द्वारा फंडिंग किए जाने वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने मूर्खतापूर्ण बयानों के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं और उनका यह बयान और भी ज्यादा मूर्खतापूर्ण श्रेणी में आता है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बाबा कीनाराम के जन्मस्थली पर जाकर उनके दर्शन पूजन करने के बाद पंडित दीनदयाल नगर में बने रहे टीटोरियलहॉल का भी निरीक्षण किया उसके बाद अपने पार्टी के पिछड़ी कल्याण के जिला उपाध्यक्ष के माताजी के देहांत के बाद मुकाम देने के बाद पार्टी कार्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यकर्ताओं के साथ की और लोगों की समस्या सुनने के बाद अपने कार्यक्रम के निर्धारित समय के अनुसार और हरसु बम्ह दर्शन करने के लिए प्रस्थान कर गए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*