जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

छात्राओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर होने का पाठ पढ़ा रहे दुर्गेश सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह भिक्षाटन कर गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू किया है। इस क्रम में बुधवार को गरीब परिवार से जुड़ी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये भिक्षाटन के पैसे से सिलाई मशीन दिया। इस दौरान सिलाई मशीन पाकर छात्राओं ने सामाजिक
 
छात्राओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर होने का पाठ पढ़ा रहे दुर्गेश सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह भिक्षाटन कर गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू किया है। इस क्रम में बुधवार को गरीब परिवार से जुड़ी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये भिक्षाटन के पैसे से सिलाई मशीन दिया। इस दौरान सिलाई मशीन पाकर छात्राओं ने सामाजिक कार्यकर्ता की सराहना की।

राज्यपाल से पुरस्कृत सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह लम्बे समय से भिक्षाटन कर गरीब बच्चों को सर्वशिक्षा अभियान के तहत शिक्षित करने में जुटे हैं। इसके लिए केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सराहना कर चुके है।

बुधवार को राधिका मौर्य के नेतृत्व में संचालित संस्था की छात्राओं को भिक्षाटन के पैसे एक सिलाई मशीन, कपड़ा आदि प्रदान किया। वहीं सभी छात्रों को सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

इस मौके पर संचालिका राधिका मौर्य, दीपिका सिंह, आकांक्षा यादव, शालू सिंह पूनम भारती, राधिका कुशवाहा, शालिनी यादव, रश्मि कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*