जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में दिखा चांद, ईद की तैयारियां शुरू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में रमजान के पाक महीने में रविवार की शाम चांद का दीदार हुआ। सोमवार को अकीदत के साथ ईद मनाई जाएगी। इसको लेकर मुस्लिम बंधु तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों से सेवईं व जरूरी सामानों की खरीदारी करने की होड़ देखी जा रही है। हालांकि लॉकडाउन के चलते बाजारों की रौनक पूरी
 
चंदौली जिले में दिखा चांद, ईद की तैयारियां शुरू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में रमजान के पाक महीने में रविवार की शाम चांद का दीदार हुआ। सोमवार को अकीदत के साथ ईद मनाई जाएगी। इसको लेकर मुस्लिम बंधु तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों से सेवईं व जरूरी सामानों की खरीदारी करने की होड़ देखी जा रही है।

हालांकि लॉकडाउन के चलते बाजारों की रौनक पूरी तरह से गायब है। पर लोग ईद की रंगत भी फीकी करने के मूड में नहीं है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों से घरों में ईद की नमाज अदा करने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की गई है। इसीलिए लोग सरकार के नियमों का पालन करके हर कार्य कर रहे हैं।

चंदौली जिले में दिखा चांद, ईद की तैयारियां शुरू

पवित्र रमजान माह पूरा होने के बाद मुस्लिम बंधुओं को चांद दिखाई देने का इंतजार था। रविवार की शाम चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को ईद मुकर्रर हुई। मुस्लिम बंधुओं में इसको लेकर उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूर्व संध्या पर ही सेवई समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। हालांकि इस बार ईद की रौनक फीकी रहेगी। कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरतनी होगी। मस्जिदों की बजाए घरों में ही नमाज अदा करनी होगी। वहीं गले मिलकर बधाई देने से परहेज करना होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन व मुस्लिम धर्मगुरुओं ने समुदाय के लोगों से अपील की है।

मुगलसराय व अलीनगर साथ साथ चकिया, सैयदराजा, सकलडीहा, धानापुर, दुलहीपुर इलाके में भी लॉकडाउन में रमजान माह की रंगत फीकी रही। चांद दिखने के बाद लोग ईद की तैयारी में जुट गए। लेकिन बाजार में रौनक गायब थी। प्रशासन की ओर से महज छह घंटे ही दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। ऐसे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक ही दुकानों को खोलने की अनुमति मिल रही। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही। वहीं दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*