जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इकरा अनवर ने हाथों पर श्रीराम, देश के लोगों को एक नया पैगाम

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में एक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बनने जा रहे मंदिर के समर्थन में एक अनोखा कार्य किया है। उसने अपने हाथ पर श्रीराम गुदवाकर देश की गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम देने की कोशिश की है। आपको याद होगा कि लंबे इंतजार के
 
इकरा अनवर ने हाथों पर श्रीराम, देश के लोगों को एक नया पैगाम

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में एक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बनने जा रहे मंदिर के समर्थन में एक अनोखा कार्य किया है। उसने अपने हाथ पर श्रीराम गुदवाकर देश की गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम देने की कोशिश की है।

आपको याद होगा कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का शिलान्यास पांच अगस्त को होने जा रहा है। इससे देशवासियों में एक नए जश्न का माहौल देखा जा रहा है। यह खुशी का माहौल सिर्फ हिंदुओं में ही नहीं अन्य धर्म के लोगों पर भी है। इसी क्रम में चंदौली के हनुमानपुर निवासी इकरा अनवर ने हाथों पर श्रीराम गुदवाया है और अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का समर्थन किया है।

चंदौली जिले के हनुमानपुर निवासी अनवर की पुत्री इकरा अनवर लगातार समाज में भाईचारा का संदेश देती रही हैं। वह कहती हैं कि हमारा हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब के लिए पूरी दुनिया में जाना और पहचाना जाता है। आने वाले पांच अगस्त को कई वर्षों के संघर्ष के बाद एक ऐसा दिन आ रहा है, जिसका देश के करोड़ों लोगों को इंतजार था।

इकरा अनवर ने कहा कि‘इसी उपलक्ष्य की खुशी मनाते हुए मैंने श्री राम नाम का टैटू बनवाया है। यह एक संदेश उन सभी के नाम है जो हमारे देश को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटते हैं। भगवान श्रीराम एक आदर्श हैं। जो उनके आदर्शों को मानता है और उन पर चलता है.. हर एक शख्स रामभक्त है।”

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*