जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है सपा नेता जितेन्द्र का चुनावी रथ, अखिलेश को देना है गिफ्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में सपा नेता ने निजी खर्च से खास चुनावी रथ तैयार कराया है। इस रथ को वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। रथ बनवाने वाले जितेंद्र सिंह यादव जितू ने बताया कि इस रथ में अत्यआधुनिक उपकरणों और साज सज्जा का विशेष ध्यान रखा
 
पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है सपा नेता जितेन्द्र का चुनावी रथ, अखिलेश को देना है गिफ्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में सपा नेता ने निजी खर्च से खास चुनावी रथ तैयार कराया है। इस रथ को वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे।

रथ बनवाने वाले जितेंद्र सिंह यादव जितू ने बताया कि इस रथ में अत्य‌आधुनिक उपकरणों और साज सज्जा का विशेष ध्यान रखा गया है, जो आगे चलकर और भी एडवांस किया जाएगा। यह रथ मिशन 2022 के दौरान जनता को अखिलेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगा।

प्रदेश में 2022 के चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से कमर कसते जा रहे हैं। चाहे सत्ताधारी हो या फिर सत्ता से बाहर। हर कोई 2022 में जनता को अपने करीब लाकर सत्ता हासिल करने की जुगत में जुट गया है। बड़े नेता हों या कार्यकर्ता चाहे युवा नेता हर एक के ऊपर राजनीति का बुखार चढ़ता दिखाई दे रहा है।

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है सपा नेता जितेन्द्र का चुनावी रथ, अखिलेश को देना है गिफ्ट

वहीं चंदौली की सड़कों पर तो राजनीति की बहार हमेशा दिखती है और जब चुनावी माहौल है तो फिर राजनीति का पारा चढ़ना जाहिर है। ऐसा ही राजनैतिक माहौल चंदौली की सड़कों पर दिखने लगा है। 2022 में अपने दल की सरकार बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता भी जुट गए हैं। वहीं सपा नेता जितेन्द्र ने ऐसा आधुनिक रथ तैयार कर दिया है, जो 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

चंदौली के रहने वाले जितेंद्र सिंह लगभग 10 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। जितेंद्र समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और उन्होंने चुनाव नजदीक आता देख एक ऐसा खास रथ तैयार किया है, जो समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंच जाएगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए निजी ख़र्च पर तैयार कराया है। जितेंद्र का साफ तौर पर कहना है कि एक बोलेरो उनके पास मौजूद थी, जिस पर उन्होंने पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों के तमाम होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाकर इसे खास डिजाइन से तैयार करवाया है।

पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है सपा नेता जितेन्द्र का चुनावी रथ, अखिलेश को देना है गिफ्ट

इस गाड़ी में आगे की तरफ ऐसी की व्यवस्था है और कोई भी बड़ा नेता आगे बैठकर लोगों के बीच पहुंच सकता है, जबकि पीछे खड़े होने की भी व्यवस्था है। वहीं गाड़ी के चारों तरफ 22 में बाइसिकल का स्लोगन और अखिलेश यादव सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र कर समाजवादी पार्टी के कार्यों का गुणगान भी किया जा रहा है।

जितेंद्र का कहना है कि इस गाड़ी में डिजिटल प्रचार की व्यवस्था भी है। सबसे खास बात यह है कि अखिलेश करेंगे किसी भी सभा को संबोधित तो हो सकेगा लाइव प्रसारण होर्डिंग के साथ डिस्प्ले बोर्ड भी लगा है और लाइव की व्यवस्था का भी खासा ध्यान रखा गया है।

यदि किसी रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव या फिर अन्य कोई बड़ा नेता लोगों को संबोधित करता है तो सड़क पर किसी भी जगह इस गाड़ी को रोककर उस पूरे प्रोग्राम को लोगों के बीच लाइव पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा सपा सरकार की तमाम योजनाओं के वीडियो और उपलब्धियों का जिक्र भी गांव-गांव जाकर जितेन्द्र शुरू कर दिए हैं। ताकि 2022 चुनाव से पहले जनता के बीच सपा की योजनाएं पहुंच सके। यह रथ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*