जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लोकतंत्र में झूठ का स्थान नहीं होता है, भाजपा पर निशाना साधते बोले- पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने विकासखंड के डिहवा स्थित गंजी प्रसाद महाविद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कहा कि लोकतंत्र में झूठ का स्थान नहीं होता है। जो राजनीतिक व्यक्ति झूठ बोलकर सत्ता हासिल करता है। उसे जनता पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक
 
लोकतंत्र में झूठ का स्थान नहीं होता है, भाजपा पर निशाना साधते बोले- पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने विकासखंड के डिहवा स्थित गंजी प्रसाद महाविद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कहा कि लोकतंत्र में झूठ का स्थान नहीं होता है। जो राजनीतिक व्यक्ति झूठ बोलकर सत्ता हासिल करता है। उसे जनता पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक में सबक सिखाती है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कहने में कम व करने में ज्यादा विश्वास करती है। यही कारण है कि जितना प्रदेश का विकास सपा सरकार में हुआ। उतना किसी भी सरकार ने प्रदेश का विकास नहीं किया। कहा कि भाजपा सरकार की नियत बिल्कुल साफ नहीं है। अगर नियत साफ रहती तो जो मांग किसान कर रहे हैं उनकी मांगे पूरी हो जाती। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए कानून बना रही है। इसीलिए कृषि कानून को वापस नहीं ले रही है।

नेता ने कहा कि सरकार किसानों का सम्मान नहीं कर रही है। कहा कि आगामी चुनाव में देश और प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद लगाए हैं। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत से बनेगी।

लोकतंत्र में झूठ का स्थान नहीं होता है, भाजपा पर निशाना साधते बोले- पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल

वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसानों को तबाह करने वाला है। पहले जो देश सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज वह स्थिति अपने देश की नहीं है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें बर्बाद करने वाला कानून भी बनाती है। अगर सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने की चिंता है। तो उसे तत्काल नया कृषि कानून समाप्त करके न्यूनतम समर्थन मूल्य को सरकार दोगुना कर देती। लेकिन उनकी मंशा इसकी नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, जलालुद्दीन अंसारी, प्रेमनाथ तिवारी, राजकुमार जायसवाल, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव बबलू, मुलायम सिंह यादव डब्लू, कमलेश यादव, गंगाराम यादव, सिकंदर पासवान, राजकुमार कनौजिया, महेंद्र प्रताप, राजू पांडेय, हंसराज यादव, मंगल सिंह, महेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, पप्पू सिंह, गोपाल पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*