जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कोरोना के समय खेतीबारी भी कर रहे हैं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले की सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू कोरोना के समय में अनावश्यक रूप से घूमने फिरने की बजाय खेती किसानी पर हमेशा की तरह ध्यान दे रहे हैं ताकि घर परिवार के लोगों की मदद हो सके और खेती से उनका लगाव बना रहे। वैसे तो कहा जाता है कि इनका
 
कोरोना के समय खेतीबारी भी कर रहे हैं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले की सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू कोरोना के समय में अनावश्यक रूप से घूमने फिरने की बजाय खेती किसानी पर हमेशा की तरह ध्यान दे रहे हैं ताकि घर परिवार के लोगों की मदद हो सके और खेती से उनका लगाव बना रहे।

वैसे तो कहा जाता है कि इनका जिले के बाहर कई राज्यों में व्यापार व कारोबार बड़े पैमाने पर चलता है, लेकिन घर पर जब खेती का समय आता है तो बाहर से समय निकालकर अपने चाचा धर्मराज सिंह की मदद करने व खेती को अच्छी ढंग से करवाते हैं। वह विधायक रहते हुए भी उन्होंने हर वर्ष चाचा के साथ खेतों में ट्रैक्टर चलाकर, धान की नर्सरी उखाड़ कर फसल लगाने में मदद करते रहे हैं।

कोरोना के समय खेतीबारी भी कर रहे हैं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

उनका कहना है फसल लगाने से कटाने तक हम चाचा की मदद करते हैं। यह काम हम बचपन से ही दादा के साथ करते थे। आगे इन्होंने कहा कि आज किसानी का काम बहुत बड़ा जोखिम हो गया। किसान बढ़ती महंगाई से खेती से मुंह मोड़ रहा है।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गयी थी। आज सरकार किसानों की कमर तोड़ देगी। आय दुगुनी करने का सब्जबाग दिखाकर सरकार आज किसानों का शोषण कर रही। किसानों के साथ सौतेला व्यहार कर उन्हें आत्महत्या को प्रेरित कर है।

उनका कहना है किसानों के हित में हमने पिछली सरकार में आधा दर्जन पम्प कैनाल लगवायी, बिजली उपकेंद्र, नहर की सफाई क्षमता बृद्धि सहित कई बड़े काम कराये इसीलिए जहाँ किसानों की बात होती मदद के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं।इसलिए आज पूर्वी महाईच के किसानों को टेल पर खेतों में पानी मिल रहा है।

भाजपा सरकार में आज किसान अपनी उपज को बेचने के लिए परेशान है। इस सरकार सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है तो किसानों का जो दोहरी मार झेलने को विवश है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*