जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM से मिले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पराली को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशुन यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिले। पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पराली निस्तारण के लिए इंतजाम करने की मांग की। साथ ही साथ चेतावनी वाले लहजे में कहा कि किसानों पर
 
DM से मिले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पराली को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशुन यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिले। पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पराली निस्तारण के लिए इंतजाम करने की मांग की। साथ ही साथ चेतावनी वाले लहजे में कहा कि किसानों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन के लिए समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता विवश हो जाएंगे।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि चंदौली एक कृषि प्रधान जनपद है। यहां खेती-किसानी ही लोगों की आय का मुख्य जरिया है। धान के उत्पादन के लिए ही जनपद पूरे देश में विख्यात है। किसान सिंचाई, बिजली, खाद व बीज की समस्याओं से पहले से ही जूझ रहे हैं। वहीं अब पराली जलाने को लेकर हुए प्रतिबंध से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि रबी फसल की बोआई का सीजन शुरू हो गया है। खेत में पड़ी पराली को जलाने के अलावा किसानों के पास कोई विकल्प नहीं है। जिला प्रशासन मनरेगा के तहत पराली को एकत्र कराकर निराश्रित पशु आश्रय स्थलों में भेज दें तो किसानों की समस्या खत्म हो जाएगी।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि अधिकारी समस्या का हल निकालने के बजाय अपनी गर्दन बचाने के लिए किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इसका निदान ढूंढा जाना चाहिए। चेताया यदि किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने का सिलसिला नहीं थमा तो किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*