जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नाली विवाद में पति, पत्नी व पुत्र घायल , तीन के खिलाफ FIR

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले के इमिलिया ग्राम सभा के बरडीहा गांव में रविवार की देर शाम नाली के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बिंदु गुप्ता के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाही में जुट गई। पुलिस ने घायल
 
नाली विवाद में पति, पत्नी व पुत्र घायल , तीन के खिलाफ FIR

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले के इमिलिया ग्राम सभा के बरडीहा गांव में रविवार की देर शाम नाली के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बिंदु गुप्ता के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाही में जुट गई।

पुलिस ने घायल मिथिलेश गुप्ता, संदीप गुप्ता का प्राथमिक इलाज सैयदराजा अस्पताल में कराया। महिला बिंदु गुप्ता की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल भर्ती किया किया।पुलिस ने आरोपी विक्की यादव व अनन्त यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी रजिंदर यादव की तलाश की जा रही है।

इमिलिया ग्राम सभा की बरडीहा गांव निवासी मिथिलेश गुप्ता रविवार की देर शाम अपने घर के सामने बैठे हुए थे। तभी नाली के विवाद को लेकर पड़ोसी रजिंदर यादव से विवाद हो गया।रजिंदर यादव,विक्की गुप्ता, अनन्त यादव लाठी डंडे से लैस होकर मिथिलेश गुप्ता को मारने पीटने लगे। इस पर जान बचाने के लिए मिथिलेश गुप्ता दुकान में घुस गए। बावजूद आरोपी दूसरे पक्ष के 38 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता, 35 वर्षीय पत्नी बिंदु गुप्ता व 18 वर्षीय पुत्र संदीप यादव को दुकान में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल बिंदु गुप्ता के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वहीं तीसरे मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस सम्बंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने कहा कि पीड़ित पक्ष के तहरीर पर तीन आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*