जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इन किसानों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, इन लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला प्रशासन पराली जलाने को लेकर सख्त होता जा रहा है। जिले के अधिकारी खेतों में पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दिए हैं। जिले में बुधवार को भी नौ किसानों के खिलाफ खेतों में पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने कुछ
 
इन किसानों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, इन लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला प्रशासन पराली जलाने को लेकर सख्त होता जा रहा है। जिले के अधिकारी खेतों में पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दिए हैं। जिले में बुधवार को भी नौ किसानों के खिलाफ खेतों में पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने कुछ लेखपालों के खिलाफ भी एक्शन लिया है।

सदर एसडीएम हीरालाल व सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार को पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरया गांव में जयप्रकाश उर्फ बकाटू, पे्रमशंकर सिंह, मंगरू सिंह के अलावा भतीजा गांव के किसान विनोद सिंह के विरुद्ध खेतों में धान की पराली जाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। भतीजा गांव के ही कुंवर सिंह के खेत में बिना अतिरिक्त रीपर लगाए कम्बाइन मशीन से धान काट रही हार्वेस्टर को जब्त कर लिया गया। सदर एसडीएम हीरालाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पर रोकथाम के लिए खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाने का निर्देश है। किसानों को जागरूक किया गया। यदि कहीं भी पराली जलाते पाया गया, तो संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चकिया कोतवाली क्षेत्र के गोल्हियां गांव की लेखपाल प्रियंका की तहरीर पर किसान जगदीश व सोनहुल गांव की लेखपाल मधु शर्मा की तहरीर पर किसान बिरजू के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में धारा 278 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सकलडीहा के एसडीएम विजय नारायण सिंह ने पराली जलाने वाले तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों किसानों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दो लेखपालों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। भोजापुर गांव में शीला देवी पत्नी राधेश्याम यादव, बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव में दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

इसके साथ साथ एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल पूजा सिंह और दुर्गा प्रसाद को किसानों को जागरूक नहीं करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया। माना जा रहा है कि लेखपालों पर भी गाज गिरेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*