जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रिहायशी मकान में आग लगाने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के जेंगुरी गांव में रविवार की देर रात राजेश कुमार के मड़ईनुमा रिहायशी मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तीन पशु (भैंस) सहित गृहस्वामी झुलस गए। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। बताते चले कि राजेश कुमार व
 
रिहायशी मकान में आग लगाने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के जेंगुरी गांव में रविवार की देर रात राजेश कुमार के मड़ईनुमा रिहायशी मकान में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तीन पशु (भैंस) सहित गृहस्वामी झुलस गए। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

बताते चले कि राजेश कुमार व उनका परिवर रात करीब नौ बजे भोजन के बाद मकान में सोने के लिए चले गए। एक घंटे के बाद अत्यधिक गर्मी महसूस होने पर सभी की नींद खुल गई। राजेश ने बाहर निकलकर देखा तो गोशाला से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। वह परिवार के सभी सदस्यों को जब तक बाहर निकालते, तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाल्टी, डिब्बा आदि में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, जब तक आग बुझती, मकान में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई व नकदी जलकर राख हो गया।

आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना में झुलसी भैंस का इलाज पशु चिकित्सक से कराया गया। चिकित्सक के अनुसार एक की हालत गंभीर है। पशुओं के झुलसने व गृहस्थी नष्ट होने से गृहस्वामी को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। गृहस्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दी है।

जून में पुत्री की शादी, चल रही थी तैयारी

राजेश की पुत्री नेहा की शादी जून माह के पहले सप्ताह में तय है। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। आभूषण व कपड़े आदि सामान खरीदकर घर में रखे गए थे।

घटना में वह भी जलकर नष्ट हो गए। शादी के अरमान पर पानी फिर गया। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*