जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शरारती तत्वों ने खलिहान में रखे पुआल में लगाई आग, 9 बीघा पुआल जलकर राख

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र स्थित मनकपड़ा गांव में रविवार की देर शाम खलिहान में रखा नौ बीघे के पुआल में किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने से हजारों रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। बताते चले कि मनकपड़ा गांव निवासी राजवंश पाण्डेय के खलिहान में पुआल रखा गया था। पशुओं
 
शरारती तत्वों ने खलिहान में रखे पुआल में लगाई आग, 9 बीघा पुआल जलकर राख

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र स्थित मनकपड़ा गांव में रविवार की देर शाम खलिहान में रखा नौ बीघे के पुआल में किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने से हजारों रुपये का पुआल जलकर राख हो गया।

बताते चले कि मनकपड़ा गांव निवासी राजवंश पाण्डेय के खलिहान में पुआल रखा गया था। पशुओं को चारा के लिए सोमवार की सुबह पुल की कटाई कराने वाले थे। रात मे खलिहान में रखे पुआल में किसी शरारती तत्वो ने आग लगा दिया । आग लगने के बाद गांव के लोग बुझाने का प्रयास किये, पर सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना देने पर फायर बिग्रेड देर रात पहुंची। लेकिन मौके पर जाने के लिए रास्ता नहीं था जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी तब तक पुआल जलकर राख हो गया। खलिहान का पूरा पुआल जल जाने से किसान एवं पशुपालक राजवंश पांडेय को पशुओं को चारा खिलाने का गंभीर संकट और उठ खड़ा हो गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*