जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर के पास रखे पुआल में लगी आग, बाल बाल बचे आसपास के लोग

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से घर से सटे पुआल में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों के सूझ-बूझ व अथक प्रयास से आग को काबू में किया गया। समय रहते आग के बुझने से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ। जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र
 
घर के पास रखे पुआल में लगी आग, बाल बाल बचे आसपास के लोग

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से घर से सटे पुआल में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों के सूझ-बूझ व अथक प्रयास से आग को काबू में किया गया। समय रहते आग के बुझने से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी नंदलाल राम अपने घर से सटे ही पुआल का ढेर लगाए थे। जिसमे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग बिकराल रूप धारण कर लिया। आग के वेग व धुंए के गुब्बार को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्कट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सूझ बूझ व अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

गांव के बस्ती में आग लगने के बाद ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो कई झोपड़ियां जल कर स्वहा हो गए होते और बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नही पाता।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*