जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मूसलधार बारिश से गड़ई व चंद्रप्रभा नदी उफान पर, सड़क का यह है हाल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के कई इलाकों में बारिश से हाल बेहाल है। चकिया इलाके में भी बारिश से उफनाई गड़ई व चंद्रप्रभा नदी का पानी तबाही मचाए है। बुधवार की शाम से देर रात तक हुई झमाझम बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। चकिया-पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग के शिवनाथपुर (चोरमरवा) सड़क पर पानी की
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के कई इलाकों में बारिश से हाल बेहाल है। चकिया इलाके में भी बारिश से उफनाई गड़ई व चंद्रप्रभा नदी का पानी तबाही मचाए है। बुधवार की शाम से देर रात तक हुई झमाझम बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। चकिया-पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग के शिवनाथपुर (चोरमरवा) सड़क पर पानी की रफ्तार गुरुवार को और तेज हो गई। सड़क पर दो से ढाई फीट पानी का दबाव होने से आवागमन बाधित हो गया।

किसान खेत में खड़ी धान की फसल जलमग्न देख परेशान हो गए हैं। सड़क पर दो से ढाई फीट पानी का दबाव आ गया। आवागमन को लेकर लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मूसलधार बारिश से गड़ई व चंद्रप्रभा नदी के पानी का असर सीधे बबुरी सहित निचले इलाके में बना है। बाढ़ से लोग खासे परेशान हैं। खासकर किसानों के खेत जलमग्न होने से धान की फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है।

आवागमन करने वाले लोगों पर मुसीबत आ गई है। मुख्य मार्ग के (शिवनाथपुर) चोरमरवा गांव के पास छलके में लगभग 50 से 75 मीटर लंबी दूरी तक पानी का बहाव बढ़ जाने से कार, टेंपो, बाइक, साइकिल सवार जलालत झेलने को मजबूर हो गए। जलजमाव से सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल नष्ट होने की कगार पर है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*