जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस व वन विभाग में होगी आरपार की लड़ाई, शुरू हो गया आन्दोलन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन दारोगा की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मियों ने गुरुवार को बगही चहनिया ,नौगढ़ और चकिया वन रेंज कार्यालय में काली पट्टी बांधकर काम किया। इसके जरिये पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। सैयदराजा थाने की पुलिस ने ट्रक
 
पुलिस व वन विभाग में होगी आरपार की लड़ाई, शुरू हो गया आन्दोलन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन दारोगा की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मियों ने गुरुवार को बगही  चहनिया  ,नौगढ़ और चकिया वन रेंज कार्यालय में काली पट्टी बांधकर काम किया। इसके जरिये पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। सैयदराजा थाने की पुलिस ने ट्रक चालक से 500 रुपये सुविधा शुल्क लेने के आरोप में वनदारोगा को गिरफ्तार कर लिया था। इसको लेकर वनकर्मी आक्रोशित हैं।

करीब एक सप्ताह पूर्व वन दारोगा केशव  सिंह और चालक मनोज पांडेय हाईवे पर आंवला लदे ट्रक की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। ट्रक चालक दामोदर सिंह ने वनदारोगा पर 500 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए वनदारोगा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वन दारोगा के वाहन को भी थाने में खड़ा करा दिया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे। वन कर्मियों का कहना रहा कि आंवला वन संपदा है। आंवला लादकर जाने वाले वाहनों की चेकिग का पूरा अधिकार वनदारोगा को है। पुलिस ने काम में हस्तक्षेप करते हुए वन दारोगा को गिरफ्तार कर लिया, जो सरासर गलत है।

वन दारोगा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेते हुए तत्काल रिहाई की जानी चाहिए। वनकर्मी ओंकारनाथ शुक्ला ने कहा वन दारोगा की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। 23 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। रमाशंकर सिंह यादव, अंगद सिंह यादव, गुरुदेव, महेंद्र चौहान, रामकेर, रामजी यादव, बाबूनंदन आदि थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*