जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे पुर्व सांसद, विधायक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने शनिवार को छठ पर्व का समापन किया। नौगढ़ समेत प्रमुख गांवों में छठ घाटों पर तड़के सुबह ही परिजनों के साथ महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भास्कर ने भी महिलाओं की कठिन परीक्षा लिया और हल्के कोहरे के कारण 6:25 पर
 
नौगढ़ में पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे पुर्व सांसद, विधायक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने शनिवार को छठ पर्व का समापन किया। नौगढ़ समेत प्रमुख गांवों में छठ घाटों पर तड़के सुबह ही परिजनों के साथ महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भास्कर ने भी महिलाओं की कठिन परीक्षा लिया और हल्के कोहरे के कारण 6:25 पर दर्शन दिया। इसके बाद उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।

इस मौके पर सोनभद्र के पूर्व सांसद कुंवर छोटे लाल खरवार, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, बिरहा जगत के सुपरस्टार रामजन्म जांबाज़ के अलावा ग्राम प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल ने भी अर्धय दिया। दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने अपने घर परिवार के साथ ही लोक मंगल की कामना किया। छठ पर्व के मद्देनजर ग्राम प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल ने गलियों में चूने का छिड़काव कराने के साथ ही पोखरे के घाटों को सजाया गया था।

नौगढ़ में पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे पुर्व सांसद, विधायक

छठ गीतों से घाट का माहौल भक्ति मय था। महिला पुलिस के अलावा सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। थाने के ईंस्पेक्टर रामउजागीर पूरे मुस्तैदी के साथ पीएसी जवानों के साथ चक्रमण करते दिखाई पड़े।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*