जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित घर में घुसा, चार घायल, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बीती रात करीब 12 बजे सोते वक्त चालक ट्राली लगी ट्रैक्टर को लेकर संतोष यादव की घर में घुस गया। जिससे मकान मालिक पत्नी, बच्चों सहित कुल 4 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
 
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित घर में घुसा, चार घायल, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बीती रात करीब 12 बजे सोते वक्त चालक ट्राली लगी ट्रैक्टर को लेकर संतोष यादव की घर में घुस गया। जिससे मकान मालिक पत्नी, बच्चों सहित कुल 4 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायल संतोष यादव 35 वर्ष, पत्नी कंचन देवी 32 वर्ष को जहां गंभीर चोटें आई हैं। वही पुत्री अनीश कुमारी 10 वर्ष, पुत्र अंकित कुमार 7 वर्ष भी घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को खींचकर पुलिस चौकी लाई, और अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित घर में घुसा, चार घायल, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पूरा गांव नींद की आगोश में था, उसी वक्त संतोष यादव के घर में एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर बगल में खड़े टेंपो को धक्का मारते हुए घर में घुस गया। घर के अंदर सो रहे दंपत्ति ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। वही साथ में रहे दो बच्चे भी चोटिल हो गये। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मगर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित घर में घुसा, चार घायल, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची, और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। जहां पति पत्नी का इलाज चल रहा है। तथा दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं शिकारगंज चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*