जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ इलाके के कई गांवों में धड़ल्ले से चलता है गांजे का कारोबार, कई लोग भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ अंतर्गत चकरघटृटा और नौगढ़ थाना क्षेत्र में खुलेआम गांजा की पुड़िया बिक रही है। इतना ही नहीं मुखबिरों की बदौलत गांजा की बिक्री के लिए बकायदा लड़के पुड़िया लेकर घूम रहे हैं। यह खेल नौगढ़ में भी फल-फूल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए ( चंदौली समाचार) की टीम ने
नौगढ़ इलाके के कई गांवों में धड़ल्ले से चलता है गांजे का कारोबार, कई लोग भी शामिल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ अंतर्गत चकरघटृटा और नौगढ़ थाना क्षेत्र में खुलेआम गांजा की पुड़िया बिक रही है। इतना ही नहीं मुखबिरों की बदौलत गांजा की बिक्री के लिए बकायदा लड़के पुड़िया लेकर घूम रहे हैं। यह खेल नौगढ़ में भी फल-फूल रहा है। इसकी तस्दीक के लिए ( चंदौली समाचार) की टीम ने जब इस गोरखधंधे की पड़ताल कीया तो आबकारी और पुलिस की मिलीभगत की संलिप्तता सामने आ रही है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों दुर्गा मंदिर के पोखरा पर क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। पुलिस को देखकर जंगल में भाग रहा आरोपी 600 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। और बाकी साथी फरार हो गये।

नौगढ़ क्षेत्र के मरवटिया अमदहां, मझगांई, तेंदुआ, मझगावां, तिवारीपुर, बरवाडीह, हरियाबांध में फुटपाथ पर चल रही दुकानों पर पहुंचते ही दुकानदार या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है कि क्या चाहिए। इशारा साफ रहता है, उपभोक्ता को केवल ‘माल’ कहने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर।

दुकानों पर गांजा बिकने की एक और पुष्टि इस तथ्य से होती है कि हाल ही में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ पकड़ा था। तस्करों ने क्षेत्र में दुकानों पर गांजा सप्लाई की करने की बात स्वीकार किया था। कई स्थानों पर तो फुटपाथ पर ही गांजा बेची जा रही है। जहां किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगा है। और अपनी ‘दुकान’ चला रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*