जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ इलाके में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान बनाएगा बालिकाओं के लिए हॉस्टल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में आने वाले एक दो वर्षों में बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान के द्वारा यहां पर बालिका छात्रावास बनाए जाने की तैयारी है। गुरुवार को तीन दिवसीय बसंत मेले का समापन हो गया। यहां पर अंतरविद्यालयीय निबंध एवं चित्रकला
 
नौगढ़ इलाके में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान बनाएगा बालिकाओं के लिए हॉस्टल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में आने वाले एक दो वर्षों में बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान के द्वारा यहां पर बालिका छात्रावास बनाए जाने की तैयारी है।

गुरुवार को तीन दिवसीय बसंत मेले का समापन हो गया। यहां पर अंतरविद्यालयीय निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। अव्वल छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया।

विश्व हिदू परिषद के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा वनांचल और पिछड़े इलाकों के जो बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ाने का काम संस्थान के माध्यम से किया जा रहा है। कहा आने वाले साल में बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान बालिका छात्रावास बनाएगा।

विहिप ने देश के सैकड़ों स्थानों पर वनवासी छात्रावास बनवाए हैं। गरीबों के उत्थान के लिए बच्चों को छात्रावास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। संस्थान की ओर से एंबुलेंस सेवा, सचल चिकित्सालय सेवा, एकल विद्यालय, चिकित्सा कैंप, सर्वोच्च वस्त्र वितरण, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, संस्कार केंद्र, योग शिविर आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं।

नौगढ़ को पर्यटन स्थल घोषित करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को कार्य योजना दी गई है। धनपत राम भंसाली, सेवा प्रमुख आनंद प्रकाश हरबोला, प्रोफेसर डाक्टर कमलाकर त्रिपाठी, राधेश्याम द्विवेदी, कृष्ण कुमार जायसवाल, देवेंद्र साहनी डाक्टर, सत्यनारायण केशरी, राजेश केशरी, बच्चा बाबू, वेंकटरमन मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*