जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गीता देवी को विषधर ने मारा डंक, झाड़फूंक के चक्कर में चली गयी जान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में बुधवार की शाम विषधर के डंसने से 32 वर्षीय विवाहिता की मौत होने की खबर है। पहले महिला के परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद उसे इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घूरफेकन की
 
गीता देवी को विषधर ने मारा डंक, झाड़फूंक के चक्कर में चली गयी जान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के बसाढ़ी गांव में बुधवार की शाम विषधर के डंसने से 32 वर्षीय विवाहिता की मौत होने की खबर है। पहले महिला के परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद उसे इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घूरफेकन की पत्नी गीता देवी घर में चारपाई पर लेटी थी। तभी विषधर ने डंस लिया। जानकारी होते ही परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। स्थिति में सुधार न होने पर संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*