जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा इंटर कॉलेज में भारतीय इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज में गुरूवार को भारतीय इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्रों के साथ एनसीसी के छात्रों को भी भारतीय इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी गयी। व्याख्यान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. उत्तम कुमार द्विवेदी व डा. विनोद जायसवाल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज में गुरूवार को भारतीय इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्रों के साथ एनसीसी के छात्रों को भी भारतीय इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

व्याख्यान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. उत्तम कुमार द्विवेदी व डा. विनोद जायसवाल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रख्यात इतिहासकार ने कहा कि हम इतिहास का अध्ययन करते है ।हम बाहरी आक्रमणकारी अंग्रेजों की इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते है। लेकिन हम अपनी इतिहास और सभ्यता के बारे में भूल जाते है।भारतीय संस्कृति और सभ्यता को छोड़ हम पश्चिमी सभ्यता पर जोर देने लगे है। इसके कारण हमारा सामाजिक हनन हो रहा है। इसलिये हम सभी का दायित्व है कि हम बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता व धर्म का जानकारी दें। तभी देश सशक्त होगा।

प्राचार्य डा. एसक के लाल और सत्यमूर्ति ओझा लेफ्टिनेंट एनसीसी द्वारा भारतीय सभ्यता और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतिथियों को अंगवस्त्र देकर कॉलेज प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान हवलदार अशोक कुमार, गणेश सिंह,सूरज सेन ,धर्मेंद्र यादव, महताब अहमद, रितेश राय, अनामिका तिवारी,उजाला यादव,सरस्वती कुशवाहा,प्रियंका शिंदे , आरती, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*