जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा की रही धूम, महिलाओं ने भाइयों के लंबी उम्र के लिए की पूजा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र में दीपावली के तीसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नगरवासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की। जहां पर गाय का गोबर उपलब्ध नहीं था, वहां पर
 
चकिया नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा की रही धूम, महिलाओं ने भाइयों के लंबी उम्र के लिए की पूजा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र में दीपावली के तीसरे दिन  सोमवार को गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नगरवासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की। जहां पर गाय का गोबर उपलब्ध नहीं था, वहां पर लोगों ने रंगोली के रंगों से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। 

चकिया नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा की रही धूम, महिलाओं ने भाइयों के लंबी उम्र के लिए की पूजा

 बताते चलें कि शुक्रवार से प्रारंभ हुई दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्योहार के चौथे दिन भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई और ग्रामीण अंचलों में सबसे अधिक उल्लास देखने को मिला। दीपोत्सव के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का सबसे अधिक महत्व है, जिसके चलते ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक घरों के सामने भगवान गोवर्धन गोबर से प्रति आकृति में बने हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों के द्वारा इस दौरान भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की, और इस सृष्टि के कल्याण का आशीर्वाद गोवर्धन से मांगा। ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा संपन्न होते ही दीपावली का त्योहार मनाया गया। ज्ञातव्य है कि शनिवार को महालक्ष्मी की पूजा संपन्न होने के उपरांत रविवार और सोमवार को गोवर्धन पूजा ग्रामीण अंचलों में की गई और उसके बाद दीपावली का त्यौहार मनाया गया। 

कहा जाता है कि ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा के दिन ही दीपावली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके साथ ही नगर में भी कई स्थानों पर घरों के सामने गोवर्धन की प्रति आकृति बनाकर उन्हें पूजा गया। वहीं बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*