जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हैंडपंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बरहनी क्षेत्र के मुड्डा गांव में महीनों से खराब हैंडपंप की मरम्मत न होने पर बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया साथ ही चेताया जल्द मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो वे ब्लॉक का घेराव करेंगे। बताते चलें कि मुड्डा गांव की पाल बस्ती में लगा हैंडपंप छह माह से
 
हैंडपंप की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बरहनी क्षेत्र के मुड्डा गांव में महीनों से खराब हैंडपंप की मरम्मत न होने पर बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया साथ ही चेताया जल्द मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो वे ब्लॉक का घेराव करेंगे।

बताते चलें कि मुड्डा गांव की पाल बस्ती में लगा हैंडपंप छह माह से खराब है। स्थानीय लोग कई बार विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं। आश्वासन के बाद भी हैंडपंप का रीबोर नहीं हो सका है।

इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने कहा इस भीषण गर्मी में हैंडपंप ही सहारा है। गांव में पेयजल का कोई अन्य साधन नहीं है। बस्ती के लोगों को दूसरे मुहल्ले या गांव में जाकर पानी लाना पड़ता है। अधिकारी भी यह जानते हैं कि पेयजल की किल्लत है इसके बाद भी हैंडपंप का रीबोर नहीं करा पा रहे हैं।

इस मौके पर श्याम नारायण पाल, मुराहू बिद, रामआशीष राम, चंदन बिद, राजेश, अखिलेश, दीपक, शिवकुमार, अंगद, तेतरा, प्रेमा, दुलारी सरोज आदि मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*