जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इसलिए लग रहा है सकलडीहा व चहनिया में लंबा जाम, रटा रटाया जवाब दे रहे अफसर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले को गाजीपुर को जोड़ने वाले वीर अब्दुल हमीद सेतु के खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। पुल से आवागमन बंद होने के बाद भारी वाहन सैदपुर घाट से जिले में प्रवेश कर रहे हैं और गाजीपुर के लिए निकल रहे हैं। दोनों जिलों की पुलिस की सुस्ती से शुक्रवार को नो
 
इसलिए लग रहा है सकलडीहा व चहनिया में लंबा जाम, रटा रटाया जवाब दे रहे अफसर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले को गाजीपुर को जोड़ने वाले वीर अब्दुल हमीद सेतु के खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। पुल से आवागमन बंद होने के बाद भारी वाहन सैदपुर घाट से जिले में प्रवेश कर रहे हैं और गाजीपुर के लिए निकल रहे हैं। दोनों जिलों की पुलिस की सुस्ती से शुक्रवार को नो इंट्री में वाहनों के घुसने से सकलडीहा से सैदपुर घाट तक तकरीबन 20 किमी लंबा जाम लग गया।

इसलिए लग रहा है सकलडीहा व चहनिया में लंबा जाम, रटा रटाया जवाब दे रहे अफसर

 दरअसल जिले की सीमा से सटे दिलदारनगर से जमानिया होते हुए वाहन गाजीपुर के लिए निकलते हैं। अब्दुल हमीद सेतु के खराब होने से सभी वाहन सैयदराजा या फिर चंदौली और अलीनगर होते हुए सकलडीहा से चहनिया के रास्ते सैदपुर घाट पर निकल रहे हैं। वहीं गाजीपुर से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते जिले में प्रवेश कर रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को नो इंट्री में घुसे वाहनों से सुबह छह बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो रात आठ बजे तक लोग परेशान रहे। इसी में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक टैंकरों को अलीनगर से सकलडीहा होते हुए चहनिया से बलुआघाट वाराणसी और सैदपुर घाट से गाजीपुर जाने के लिए छूट दी गई है। ऐसे में पहले से सड़क की एक लेन पर नो इंट्री में घुसे वाहन और दोपहर में टैंकरों के संचालन से मार्ग पर भीषण जाम लग रहा है।

सीओ यातायात जगत कन्नौजिया ने बताया कि नो इंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक कर पड़ोसी जनपद से आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। ताकि जाम की समस्या न हो।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*