जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धीना थाने पर महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ, तीन शिफ्ट में लगी है ड्यूटी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धीना थाना पर महिलाओं के सुरक्षा व आत्मसम्मान के लिए धीना थाना पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में मिशन शक्ति योजना की शुरुआत किया गया।मुख्य अतिथि यूपीएस कमालपुर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।वही महिलाओं व किशोरियों को मिशन शक्ति योजना के
 
धीना थाने पर महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ, तीन शिफ्ट में लगी है ड्यूटी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धीना थाना पर महिलाओं के सुरक्षा व आत्मसम्मान के लिए धीना थाना पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में मिशन शक्ति योजना की शुरुआत किया गया।मुख्य अतिथि यूपीएस कमालपुर प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।वही महिलाओं व किशोरियों को मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

प्रदेश सरकार महिलाओं के आत्मसम्मान व सुरक्षा को लेकर काफी गम्भीर है। इसके लिए थानों महिला हेल्प डेस्क खुलवाने के काम कर रही है, ताकि महिलाएं बेझिझक थानों पर महिला पुलिसकर्मियों से अपनी समस्या की जानकारी दे सकें। इसके लिए धीना थाना पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने महिलाओं व किशोरियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में महिला हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सहित महिला सशक्तिकरण पर जानकारी दिया। थाने पर तीन शिफ्ट में महिला पुलिसकर्मियों में आरती यादव, अनुराधा सिंह, आरती सरोज, नीलम, प्रतिभा, रिशू की तैनाती रहने का निर्देश दिया।

वहीं कोविड 19 को देखते हुए पानी, सेनेटाइजर व मास्क सहित आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता रखने को निर्देशित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उपनिरीक्षक राजनारायण पांडेय, दुर्गादत्त यादव, चौकी प्रभारी कमालपुर कपिलदेव यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप चौहान, अमित यादव, नवनीत कुमार गौतम, विजय यादव आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*