जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी थाने पर महिला हेल्प डेस्क का ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति के क्रियान्यवन के सम्बंध में बबुरी थाना परिसर में आधुनिक केंद्र कृत महिला हेल्प डेक्स एव आंगतुक कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह बबुरी ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान
 
बबुरी थाने पर महिला हेल्प डेस्क का ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति के क्रियान्यवन के सम्बंध में बबुरी थाना परिसर में आधुनिक केंद्र कृत महिला हेल्प डेक्स एव आंगतुक कक्ष का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह बबुरी ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल ने फीता काटकर किया।

ग्राम प्रधान सीमा जायसवाल उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि महिला उत्पीड़न के प्रति अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करना होगा। थाना परिसर में महिला हेल्प डेक्स बनाने से नारी शक्ति को बढ़ावा मिलेगा।

बबुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक मोहन प्रसाद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को निडर होकर ज्यादा से ज्यादा महिला अपराध के प्रति आवाज उठानी होगी । महिलाओं की सुविधा के लिए बबुरी थाना परिसर में महिला हेल्प डेक्स कक्ष की स्थापना की गई है। जिसमें महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। आप अपनी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला हेल्प डेक्स में आकर महिला कर्मचारियों से बता सकती हैं। जिसका निराकरण पुलिस कर सके। उन्होंने बताया कि आप लोगों की जो भी समस्या हो निडर होकर थाने पर आइए। आप लोगों की समस्या का ससम्मान निराकरण कराया जाएगा।

इस मौके पर सुनीता वर्मा ,सौम्या शुक्ला, रागनी यादव,प्रियंका मिश्रा, बबिता रॉय, नंदनी त्रिपाठी ,सुनीता गुप्ता , आरती पाठक , राज कुमारी , रेखा देवी , बबुरी कस्बा इंचार्ज शिवा कांत पांडेय ,राजनारायण जायसवाल , सोनू केशरी, वंशराज पटेल, कृष्णा यादव, अनुज वर्मा , अमित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*